|
यह गुरुद्वारा नांदेड़ से कोई ७० किलोमीटर की दूरी पर नांदेड़ से बिदर गई सड़क पर स्थित है। संत बाबा शीशा सिंघ जी ने इस गुरुद्वारा का निर्माण बिदर की ओर गुरुद्वारा नानकझीरा साहिब के दर्शन हेतु जा रही संगत की सुविधा के लिये करवाया था। इस स्थान पर लंगर- चाय आदि की उत्तम व्यवस्था है। नांदेड़ से नानकझीरा जा रही संगत इस स्थान पर विश्राम कर तथा लंगर चाय आदि ग्रहण कर आगे की ओर प्रस्थान करती है।
|