नांदेड़ से लगभग ४० किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोहा नामक स्थान पर यह गुरुद्वारा स्थित है। यह स्थान नांदेड़ – मुंबई उच्च पथ पर स्थित है। लातूर, कंधार तथा बीड़ की ओर रास्ते लोहा से अलग होते हैं। नांदेड़ से अन्य स्थानों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये संत बाबा शीशा सिंघ जी ने इस गुरुद्वारा का निर्माण करवाया था। इस स्थान पर भी २४ घंटे लंगर की व्यवस्था है।