गुरुद्वारा लंगर साहिब के पास अपनी निजी बसें हैं। प्रत्येक गाड़ी के समय नांदेड़ रेलवेस्टेशन से यात्रियों को लाने तथा वहां ले जाने के लिये बसों की सेवा प्रदान की जा रही है। कुछ छोटे वाहन भी हैं जिन्हें यात्रियों को नांदेड़ शहर के बाहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करवाने हेतु इस्तेमाल किया जाता है। इस सुविधा के लिये यात्रियों से कोई शुल्क नही वसूल किया जाता।
|