बाबा बुढ्ढा जी एन. आर. आइ. यात्री निवास अनिवासी यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधायें प्रदान करने हेतु इस धर्मशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। यह एक ग्यारह मंजिला इमारत होगी, जो कि वर्तमान समय में नांदेड़ शहर की सबसे ऊँची इमारत होगी। इसकी प्रत्येक मंजिल में तकरीबन ११,००० स्क्वेअर फीट का इमारती कार्य हो रहा है। ग्राऊंड फ्लोअर तथा पहली मंजिल प्रत्येक में १६ कमरे होंगे तथा बाद बाकी प्रत्येक मंजिल में १८-१८ कमर होंगे। बेसमेंट १७,००० स्क्वेअर फीट का होगा जिस में विशाल पार्किंग होगी। इस यात्री निवास में सुंदर संगमरमर, ग्रेनाईट तथा एल्युमीनियम का काम हो रहा है।
बढ़ीयां रंग, मजबूत फर्नीचर, आकर्षक लाईटिंग, स्नान घर में जगवार फिटिंग की जा रही है। प्रत्येक कमरा वातानुकूलित होगा। इस इमारत में कैंटीन, लाँड़्री, इंटरनेट, कम्युनिकेशन तथा सोलर गिझर आदि की सुविधा प्रदान की जायेगी।