यह स्थान डेरा संत बाबा निधान सिंघ जी के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी महाराज के समय से ही इस स्थान का सिख जगत में ऐतिहासिक महत्व है। यह वह प्राचीन स्थान है जहाँ श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी के नांदेड़ प्रवास के समय सिख फौज के लिये लंगर तैयार होता तथा उनमें वितरित किया जाता था। कालांतर में सिखों में यह स्थान मशहूर नही रहा था। वर्तमान में इस स्थान को पंथ में पुनः प्रकट करने का उपकार श्री मान संत बाबा निधान सिंघ जी ने किया है। श्री गुरु गोबिन्द सिंघ जी ने बाबा जी को प्रत्यक्ष दर्शन देकर हुक्म दिया था कि हमारे पुरातन लंगर स्थान पर जाकर लंगर शुरु करो। गुरु जी ने बाबा जी को वरदान भी दिया था, ‘खीसा मेरा हाथ तेरा’ अर्थात ‘सेवा सम्माल की जिम्मेदारी आपकी, खर्च पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी।’
संपर्क :
संत बाबा नरिंदर सिंघ जी कार सेवा वाले
(चेयरमैन)
बाबा हरनाम सिंघ जी ऑफ लंगर साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट, नांदेड.
(डेरा श्रीमान १११ संत बाबा निधान सिंघ जी)
(REGD. UNDER PUBLIC CHARITIES ACT. NO. 14066)
GRANTED INCOME TAX EXEMPTION UNDER 80 -G
नगीना घाट, नांदेड,महाराष्ट्र,भारत
फोन: +91 (02462) 242461, 232224, 246808
फॅक्स : +91 (02462) 232000
मो : +919890012202
ई-मेल: info@langarsahib.org , langarsahib@yahoo.com